भारत में अब लोग पहले से ज्यादा हवाई सफर करने लगे हैं। साल 2024 में करीब 21.1 करोड़ लोगों ने हवाई यात्रा की। यह आंकड़ा 2023 के मुकाबले 11% ज्यादा है।
दिल्ली से मुंबई जाने वाली फ्लाइट दुनिया के सबसे ज्यादा व्यस्त रूटों में से एक बन गई है। यह रूट सातवें नंबर पर रहा, जहां 59 लाख से ज्यादा यात्रियों ने उड़ान भरी।
इस मामले में भारत ने जापान को भी पीछे छोड़ दिया, जहां 2024 में 20.5 करोड़ लोगों ने हवाई यात्रा की थी।

अमेरिका सबसे बड़ा हवाई बाजार है, जहां 2024 में 87.6 करोड़ लोग हवाई यात्रा कर चुके हैं। दूसरे नंबर पर चीन है, जहां 74.1 करोड़ यात्रियों ने उड़ान भरी।
चित्र साभार: गूगल से


