झारखंड में आज मौसम बदल सकता है। मौसम विभाग ने राज्य के छह जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है और इन इलाकों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। जिन जिलों में भारी बारिश हो सकती है, वे हैं – गढ़वा, पलामू, चतरा, लोहरदगा, हजारीबाग और रामगढ़।
राजधानी रांची में आज बादल छाए रहेंगे और दोपहर बाद कुछ इलाकों में एक-दो बार हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने 3 से 7 अगस्त के बीच रांची में गरज के साथ तेज हवा चलने और बारिश की संभावना जताई है।

बीते शुक्रवार को खूंटी जिले में 15 मिमी बारिश दर्ज की गई। वहीं जमशेदपुर में 1 मिमी और बोकारो में 2 मिमी बारिश हुई। पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा बारिश धनबाद के पूर्वी टुंडी में 96 मिमी दर्ज की गई।
चित्र साभार: गूगल से


