ओरमांझी प्रखंड के औसोली पंचायत सचिवालय में एक विशेष कार्यशाला का आयोजन हुआ। यह कार्यक्रम झारखंड सरकार के ग्रामीण विकास विभाग और झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी के सहयोग से हुआ।
इस कार्यशाला में महिलाओं को पोषण, स्वास्थ्य और स्वच्छता से जुड़ी जरूरी बातें बताई गईं। कार्यक्रम में महिलाओं को यह भी सिखाया गया कि कैसे वे अपने परिवार और गांव में साफ-सफाई और सेहत को लेकर जागरूकता फैला सकती हैं।

महिला समूह की बहनों ने अलग-अलग स्टॉल भी लगाए, जिसमें पौष्टिक भोजन, साफ-सफाई के घरेलू उपाय और स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी दी गई। इसके अलावा, बच्चों में कुपोषण की पहचान और इलाज पर भी जानकारी दी गई।
इस मौके पर गोद लिए गांवों की प्रगति की समीक्षा की गई और पंचायत स्तर पर किए जा रहे प्रयासों को लेकर चर्चा हुई। कार्यशाला में गांव की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
चित्र साभार: गूगल से


