रिटायरमेंट के बाद सबसे बड़ा सवाल होता है — अब आमदनी कहां से होगी?हर किसी को पेंशन नहीं मिलती, और बढ़ती महंगाई में एक तय इनकम का ज़रिया बेहद ज़रूरी हो जाता है। ऐसे में पोस्ट ऑफिस की सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम (SCSS) रिटायर होने वाले लाखों लोगों के लिए एक भरोसेमंद विकल्प बन चुकी है।इस सरकारी स्कीम में आपको मिलता है 8.2 प्रतिशत सालाना ब्याज, जो कि बैंक की फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) से भी अधिक है।
कौन कर सकता है इस स्कीम में निवेश?
जिनकी उम्र 60 साल या उससे अधिक है
55 से 60 साल के वे लोग, जिन्होंने सरकारी नौकरी से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (VRS) ली हो
50 साल से ऊपर के रक्षा क्षेत्र के रिटायर्ड कर्मचारी
निवेशक सिंगल या जॉइंट अकाउंट दोनों तरह से खाता खोल सकते हैं।
कितना मिलेगा रिटर्न?
अब बात करते हैं कमाई की।
मान लीजिए आपने इस स्कीम में 5 लाख रुपये जमा किए।तो 8.2 प्रतिशत की ब्याज दर से सालाना 41,000 रुपये ब्याज मिलेगा।
यानी हर महीने लगभग 3,416 रुपये की पक्की आमदनी।ब्याज का भुगतान हर तिमाही (तीन महीने में एक बार) आपके खाते में किया जाता है।
स्कीम की अवधि और निवेश सीमा
न्यूनतम निवेश: 1000 रुपये
अधिकतम निवेश सीमा: 30 लाख रुपये
समय अवधि: 5 साल (जिसे 3 साल तक बढ़ाया जा सकता है)
टैक्स छूट का भी लाभ
इस स्कीम में निवेश पर आपको आयकर अधिनियम की धारा 80C के तहत 1.5 लाख रुपये तक की टैक्स छूट मिलती है।यानि जहां एक ओर निश्चित आमदनी मिल रही है, वहीं दूसरी ओर टैक्स में भी राहत मिलती है।क्यों है SCSS एक शानदार विकल्प?सरकार द्वारा चलाई जा रही स्कीम, यानी पूरी सुरक्षाब्याज दर एफडी से अधिकटैक्स छूट का लाभहर तिमाही में निश्चित रिटर्नबुजुर्गों के लिए बेहद सरल और सुविधाजनक विकल्प



