हाल ही में अमेरिका ने भारत के स्टील और एल्युमिनियम पर लगने वाला टैक्स हटा दिया है। पहले इन चीजों पर 25% और 10% का टैक्स लगता था। ये फैसला दोनों देशों के बीच अच्छे होते रिश्तों का संकेत है।
लेकिन इसके साथ अमेरिका भारत की दवा कंपनियों पर कुछ शर्तें लगाना चाहता है, जो चिंता की बात है।

भारत ने हमेशा अपनी आज़ाद सोच से फैसले लिए हैं। रूस से सस्ता तेल खरीदने के मामले में भी अमेरिका ने भारत पर दबाव बनाया था, लेकिन भारत ने अपने फायदे को देखकर फैसला लिया।
आज अमेरिका फिर से पाकिस्तान के करीब जा रहा है, जो हमेशा से आतंकवाद को बढ़ावा देता रहा है। भारत को इस पर नज़र रखनी चाहिए और अपनी सुरक्षा को लेकर सतर्क रहना चाहिए।
भारत को किसी भी देश के दबाव में आकर फैसले नहीं लेने चाहिए। चाहे वह व्यापार हो, तेल खरीदना हो या कोई और समझौता—हमें वही करना चाहिए जो हमारे देश के लिए सही हो।

भारत एक बड़ा और ताकतवर देश है। हमें अपनी नीतियां खुद बनानी चाहिए, किसी के कहने पर नहीं। अमेरिका के साथ दोस्ती ज़रूरी है, लेकिन बराबरी और इज्जत के साथ ।
चित्र साभार: गूगल से


