भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने Protean eGov Technologies को 188 जिलों में आधार सेवा केंद्र बनाने की जिम्मेदारी सौंपी है। इस समझौते की कुल कीमत करीब 1370 करोड़ रुपये है।
इन केंद्रों पर लोगों को आधार नामांकन, बायोमेट्रिक अपडेट और अन्य जरूरी नागरिक सेवाएं आसानी से मिलेंगी। कंपनी के प्रबंध निदेशक सुरेश सेठी ने कहा कि यह पहल देश में डिजिटल पहचान को हर नागरिक तक पहुँचाने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

इस प्रोजेक्ट से न सिर्फ आधार सेवाएं और आसान होंगी, बल्कि ग्रामीण और दूरदराज़ इलाकों तक भी डिजिटल सुविधाएँ पहुँच सकेंगी।
चित्र साभार: गूगल से


