देश में बिज़नेस करने का भरोसा अब पहले से ज़्यादा हो गया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, अप्रैल से जून 2025 के बीच कारोबार भरोसा सूचकांक बढ़कर 149.4 हो गया है। इससे पहले जनवरी से मार्च के बीच यह 139.3 था।
इस रिपोर्ट में चार बातों पर ध्यान दिया गया:
आने वाले 6 महीनों में देश की आर्थिक हालत कैसी रहेगी
कंपनियों की फाइनेंशियल स्थिति
अभी का निवेश माहौल
और कंपनियों की प्रोडक्शन
इन सभी बातों में सकारात्मक बदलाव देखने को मिला है। रिपोर्ट के मुताबिक करीब 60% से ज्यादा कंपनियों ने पहली तिमाही में सभी क्षेत्रों में सुधार बताया है।

रुपये में वॉस्त्रो खाता खोलना अब आसान
भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने रुपये में वॉस्त्रो अकाउंट खोलनसे जुड़े नियमों को आसान बना दिया है। अब बैंकों को विदेशी बैंकों के लिए वॉस्त्रो खाता खोलने के लिए पहले की तरह मंज़ूरी लेने की ज़रूरत नहीं होगी।
वॉस्त्रो खाता वह खाता होता है जिसे घरेलू बैंक किसी विदेशी बैंक के लिए खोलता है, ताकि रुपये में लेनदेन किया जा सके। इससे भारत से निर्यात और आयात दोनों को बढ़ावा मिलेगा और भुगतान की प्रक्रिया भी आसान होगी।
चित्र साभार : गूगल से


