अमेरिका और यूक्रेन के रिश्तों को मज़बूत करने के लिए यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात की। यह मुलाकात वॉशिंगटन डीसी के व्हाइट हाउस में हुई। दोनों नेताओं की बातचीत का मुख्य फोकस युद्ध का स्थायी समाधान रहा।

मुलाकात के दौरान ट्रंप ने कहा कि यूक्रेन और रूस के बीच युद्धविराम के बजाय स्थायी शांति का रास्ता निकाला जाना चाहिए। जेलेंस्की ने भी इस बात पर सहमति जताई और आगे चलकर पुतिन के साथ त्रिपक्षीय वार्ता के लिए हामी भरी।
जेलेंस्की ने ट्रंप से यूक्रेन की सुरक्षा को लेकर भरोसा मांगा। इस पर ट्रंप ने आश्वासन दिया कि अमेरिका और यूरोप मिलकर यूक्रेन की सुरक्षा और स्थिरता पर काम करेंगे। उन्होंने कहा कि अमेरिका आगे भी यूक्रेन को हर तरह की मदद देता रहेगा।

व्हाइट हाउस में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में ट्रंप ने जेलेंस्की की प्रशंसा करते हुए कहा कि वह एक मज़बूत और दूरदर्शी नेता हैं। साथ ही उन्होंने यह भी जोड़ा कि हाल ही में रूस के राष्ट्रपति से हुई बातचीत भी उपयोगी रही है।
चित्र साभार: गूगल से


