शेयर बाजार में बड़ी उथल-पुथल के बीच कुछ कंपनियां ऐसी होती हैं, जो चुपचाप निवेशकों की जेब भरती जाती हैं। “एसोसिएटेड अल्कोहल्स एंड ब्रेवरीज लिमिटेड” (Associated Alcohols & Breweries Ltd) ऐसी ही एक कंपनी बनकर उभरी है।कभी 10 रुपये से कम कीमत पर मिलने वाला यह शेयर आज 1100 रुपये से ऊपर कारोबार कर रहा है। जिसने भी इस शेयर में कुछ साल पहले भरोसा जताया, वो आज लाखों-करोड़ों की कमाई कर चुका है।
लंबी रेस का घोड़ा निकला ये स्टॉक
इस साल भले ही इस स्टॉक ने कुछ खास रफ्तार न पकड़ी हो — जनवरी से लेकर अब तक केवल 5% की तेजी दर्ज की गई — लेकिन अगर बीते एक साल की बात करें, तो यह स्टॉक 70% से ज्यादा रिटर्न दे चुका है।
जुलाई 2024 में जहां इसकी कीमत करीब ₹678 थी, वहीं अब यह ₹1180 के पार पहुंच चुका है।
दो साल में लगभग 3 गुना पैसा
जिन निवेशकों ने दो साल पहले इस कंपनी में ₹1 लाख लगाए थे, उनकी रकम आज करीब ₹2.80 लाख हो गई है। यानी 180% से ज्यादा का जबरदस्त रिटर्न।
क्यों छा गया ये शेयर?
मध्यम और लंबी अवधि में निवेश करने वालों के लिए यह स्टॉक एक बेहतरीन उदाहरण है कि कैसे समय और धैर्य से बाजार में शानदार कमाई की जा सकती है।कंपनी की ग्रोथ, शराब उद्योग में स्थिर मांग, और ब्रांड की मजबूत पकड़ इसकी सफलता के पीछे की मुख्य वजहें हैं।


