त्योहारों का मौसम आते ही दिल्ली, यूपी और बिहार जाने वाली ट्रेनों में जबरदस्त भीड़ देखी जा रही है। हालत यह है कि दिवाली और छठ पूजा के लिए चलने वाली ज़्यादातर ट्रेनें दो महीने पहले ही पूरी तरह भर चुकी हैं। जिन यात्रियों ने अभी टिकट बुकिंग की कोशिश की, उन्हें वेटिंग लिस्ट में ही नंबर मिला।

रेलवे के अनुसार, दिल्ली से बिहार और पूर्वी यूपी के बीच चलने वाली सभी महत्वपूर्ण ट्रेनों में सीटें 18 और 19 अक्टूबर तक लगभग फुल हो चुकी हैं। कुछ गाड़ियों में वेटिंग 200 से 400 तक पहुँच गई है। यही वजह है कि लोग मजबूरी में हवाई टिकट या बसों की ओर रुख कर रहे हैं।
त्योहारों के दौरान हवाई किराया भी सामान्य दिनों से लगभग दोगुना हो गया है। यानी जो टिकट सामान्य दिनों में 3-4 हजार में मिलती थी, वह अब 7-8 हजार तक पहुँच चुकी है।
रेलवे की तैयारी
भीड़ को देखते हुए रेलवे त्योहारी सीज़न में विशेष ट्रेनें चलाने पर विचार कर रहा है। ताकि घर जाने वाले यात्रियों को कुछ राहत मिल सके।
यात्रियों की परेशानी

हर साल की तरह इस बार भी त्योहारों पर घर जाने के लिए टिकट पाना आसान नहीं रहा। लाखों लोग बुकिंग साइट्स पर कोशिश कर रहे हैं लेकिन ज़्यादातर को वेटिंग टिकट ही मिल रही है।
चित्र साभार: गूगल से


