झारखंड की राजधानी रांची सहित राज्य के कई हिस्सों में आज (रविवार) भारी बारिश और वज्रपात की संभावना है। मौसम विभाग ने रांची, चतरा, हजारीबाग, लातेहार, लोहरदगा, रामगढ़ और गुमला जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि भारी बारिश के कारण निचले इलाकों में जलजमाव और परिवहन में व्यवधान हो सकता है। वज्रपात की आशंका को देखते हुए लोगों से खुले मैदानों और पेड़ों के नीचे न रहने की सलाह दी गई है। किसानों को भी खेतों में काम करने से बचने की सलाह दी गई है।


