शेयर बाजार में एक बार फिर एक सस्ते स्टॉक ने सबका ध्यान खींचा है। टाइगर लॉजिस्टिक नाम की कंपनी के शेयर शुक्रवार को करीब 1.8% चढ़े, लेकिन फिर मुनाफावसूली के कारण हल्की गिरावट के साथ 53.25 रुपये पर बंद हुए। हालांकि अब इस कंपनी को लेकर एक और बड़ी खबर सामने आई है।
जल्द होगी एनएसई में लिस्टिंग
कंपनी ने 16 जुलाई 2025 को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के मेनबोर्ड में लिस्टिंग के लिए आवेदन दे दिया है। इससे पहले 2 जुलाई को कंपनी की बोर्ड मीटिंग में इस फैसले को मंजूरी मिली थी। हालांकि NSE में लिस्टिंग कब होगी, इसकी तारीख अभी तय नहीं की गई है।

निवेशकों के लिए मिला मुनाफा, लेकिन साल रहा उतार-चढ़ाव भरा
इस साल टाइगर लॉजिस्टिक के शेयरों में करीब 23% की गिरावट आई है। बीते एक महीने में भी शेयर करीब 9% फिसले हैं। फिर भी एक साल से शेयर होल्ड कर रहे निवेशकों को अब तक 53% का फायदा मिला है। तीन साल में यह स्टॉक 153% और पांच साल में करीब 1400% का रिटर्न दे चुका है।


