अमेरिकी अरबपति एलन मस्क की इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला ने आखिरकार भारत में कदम रख दिया है। मुंबई में पहला शोरूम खुल गया है और दिल्ली व गुरुग्राम के लिए भी बुकिंग शुरू हो चुकी है। हालांकि, डिलीवरी के लिए थोड़ा इंतजार करना होगा।
कितनी है कीमत?
टेस्ला ने भारत में अपना सबसे पॉपुलर मॉडल ‘Model Y’ लॉन्च किया है, जो दो वेरिएंट्स में आएगा:
1. Model Y RWD (रियर व्हील ड्राइव)
दिल्ली-मुंबई में कीमत: ₹61.07 लाख
गुरुग्राम में: ₹66.07 लाख
बैटरी: 60 kWh
रेंज: 500 KM
2. Model Y LR-RWD (लॉन्ग रेंज रियर व्हील ड्राइव)
दिल्ली-मुंबई में कीमत: ₹69.15 लाख
गुरुग्राम में: ₹75.61 लाख
बैटरी: 75 kWh
रेंज: 622 KM

दोनों मॉडल 15 मिनट में फुल चार्ज हो सकते हैं।
विदेश में इतनी सस्ती, भारत में इतनी महंगी क्यों?
अभी तक भारत में टेस्ला की गाड़ियाँ विदेशों से इम्पोर्ट होकर आएंगी — खासकर चीन के शंघाई प्लांट से।
चीन में Model Y की कीमत सिर्फ ₹31 लाख है।
अमेरिका में ₹38 लाख,
जर्मनी में ₹46 लाख।
लेकिन भारत में करीब ₹60 लाख है।
क्या खास है टेस्ला की कार में?
ऑटोपायलट और फुल सेल्फ ड्राइविंग का ऑप्शन (फिलहाल भारत में अप्रूव नहीं)
0 से 100 KM/H की स्पीड सिर्फ 6 सेकंड से भी कम में
ऑटो ब्रेक सिस्टम – इमरजेंसी में खुद ब्रेक लग जाएगी
टक्कर से बचाने वाली टेक्नोलॉजी – अलार्म सिस्टम के साथ
सर्विस और स्पेयर पार्ट्स की सुविधा – कंपनी खुद संभालेगी
टेस्ला के आने से किसको टेंशन?
भारत में पहले से मौजूद इलेक्ट्रिक गाड़ियों के खिलाड़ियों के लिए ये खतरे की घंटी है।फिलहाल भारत में ईवी मार्केट में हिस्सेदारी कुछ इस तरह है:

Tata Motors: 38%
MG Motors (JSW): 31%
Mahindra: 23%
Hyundai: 3%
अब टेस्ला भी मैदान में कूद चुकी है, और उसका नाम ही काफी है!
अन्य कंपनियों की ईवी की कीमतें
Mercedes EQB – ₹67.20 लाख
BMW iX1 LWB – ₹49 लाख
Kia EV6 – ₹65.96 लाख
Mahindra BE 6 – ₹19.65 लाख
Tata Harrier EV – ₹21.49 लाख
क्या भारत में बनाएगी टेस्ला कार?
अभी नहीं। फिलहाल कंपनी सिर्फ इम्पोर्ट कर रही है। लेकिन अगर डिमांड अच्छी रही तो कंपनी भारत में मैन्युफैक्चरिंग का प्लान भी बना सकती है। इसके लिए मुंबई में कंपनी ने एक वेयरहाउस भी किराए पर ले लिया है।


