टाटा स्टील ने मौजूदा वित्त वर्ष 2024-25 की पहली तिमाही (अप्रैल से जून) में जबरदस्त कमाई की है। कंपनी का मुनाफा इस तिमाही में ₹2007.36 करोड़ रहा, जो पिछले साल इसी समय ₹918.57 करोड़ था। यानी मुनाफा दो गुना से भी ज्यादा बढ़ा है।
कंपनी ने कहा कि इस बढ़त के पीछे दो बड़ी वजहें हैं – खर्चों में कमी और कामकाज में सुधार। खर्च कम होने से बचत हुई और कारोबार से अच्छी कमाई हुई, जिससे लाभ में बढ़ोतरी आई।

पिछले साल की तुलना में इस साल कंपनी की स्थिति बेहतर नजर आ रही है, जो आगे के महीनों के लिए एक अच्छा संकेत है।
चित्र साभार: गूगल से


