रांची: HEC (हेवी इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन) के कर्मचारियों ने सोमवार को मुख्यालय के बाहर जोरदार धरना प्रदर्शन किया। इन लोगों की मांग है कि उन्हें पिछले कई महीनों से नहीं मिली सैलरी जल्द से जल्द दी जाए।

प्रदर्शन कर रहे लोगों में गुस्सा इतना ज्यादा था कि कुछ ने आधे कपड़ों में ही बैठकर विरोध जताया। मौके पर सुरक्षा के लिए पहुंचे गार्ड्स से कर्मचारियों की हल्की नोकझोंक भी हुई।
कर्मचारियों का कहना है कि कई बार मांग करने के बाद भी उन्हें वेतन नहीं मिला है। उनका कहना है कि काम करने के बावजूद समय पर पैसे न मिलना बहुत बड़ी समस्या बन गया है।
क्या है मांगें:

बकाया सैलरी तुरंत दी जाए
नियमित वेतन सुनिश्चित किया जाए
कर्मचारियों के परिवार को सुरक्षित भविष्य की गारंटी मिले
चित्र साभार: गूगल से


