रांची:नगर निगम के कामकाज पर आज से असर दिखना शुरू हो गया है। निगम कर्मियों ने हड़ताल की घोषणा कर दी है। इस वजह से हजारों लोगों को अपने जरूरी काम अधूरे छोड़कर वापस लौटना पड़ा।

दरअसल, हाल ही में बेलसर इलाके में तैनात टैक्स कलेक्टर नंदलाल तिर्की की मौत के बाद से निगम कर्मियों में आक्रोश है। उनका आरोप है कि नंदलाल को छुट्टी स्वीकृत नहीं की गई थी, जिसकी वजह से उनकी हालत बिगड़ी और निधन हो गया।
कर्मियों की मांग है कि –
नंदलाल तिर्की के परिजनों को पेंशन मिले।
उनकी पत्नी को नौकरी दी जाए।
बकाया वेतन का तत्काल भुगतान किया जाए।
जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई हो।
कर्मियों का कहना है कि जब तक परिवार को न्याय नहीं मिलता, तब तक काम पूरी तरह ठप रहेगा। इस बीच, नगर निगम का मुख्य गेट बंद कर कर्मचारी धरने पर बैठ गए। इससे करीब दो हजार लोग अपने काम नहीं करा पाए।

परिजनों का दर्दनंदलाल तिर्की की पत्नी ने कहा कि उनके पति लंबे समय से बीमार थे, लेकिन अधिकारियों ने बार-बार छुट्टी मांगने के बाद भी अनुमति नहीं दी। ऐसे हालात में उनकी जान चली गई।
चित्र साभार: गूगल से


