राष्ट्रपति के रांची आने पर शहर में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। इसके चलते 31 जुलाई और 1 अगस्त को ट्रैफिक व्यवस्था बदली गई है।
क्या रहेगा बदलाव?
दोपहर 3:30 से शाम 5:30 बजे तक ऑटो और टोटो नहीं चलेंगे।
76 जगहों पर रास्ते सील किए गए हैं।
एयरपोर्ट से लेकर राजभवन तक कड़ी सुरक्षा रहेगी।
करीब 1000 जवान और 300 अफसर तैनात रहेंगे।
भीड़भाड़ वाले इलाकों में गाड़ियों की आवाजाही रोकी जाएगी।
किन रास्तों पर असर पड़ेगा?
31 जुलाई को:– एयरपोर्ट रोड, डोरंडा, हरमू, कांटाटोली, रातू रोड, बिड़ला मंदिर और आसपास के रास्ते बदले जाएंगे।

1 अगस्त को:– सुबह 7:30 से 10 बजे और फिर दोपहर 3:30 से शाम 5:30 तक ट्रैफिक में बदलाव रहेगा।
फ्लाइट वालों के लिए:
जिन लोगों को एयरपोर्ट जाना है, उन्हें पहले से पास लेना होगा।– पुलिस की ओर से मदद के लिए हेल्पलाइन भी दिया गया है।
चित्र साभार: गूगल से


