अब 1 अगस्त से UPI यूज़ करने के तरीके में थोड़ा बदलाव होगा। जो लोग रोजाना ऑनलाइन पेमेंट करते हैं, उनके लिए ये नए नियम जानना जरूरी है।
रोज़ सिर्फ 50 बार पैसे भेज सकेंगे
अगर आप दिन में बहुत बार UPI से पैसे भेजते हैं, तो अब से सिर्फ 50 बार ही भेज पाएंगे। इससे ज़्यादा बार ट्रांजैक्शन नहीं होगा।

हर महीने अपने आप कटने वाले पैसे अब आसान होंगे
जैसे Netflix, मोबाइल रिचार्ज या बिजली का बिल – ऐसे पेमेंट जो हर महीने अपने आप कटते हैं, अब और आसान हो जाएंगे। एक बार सेट करने के बाद बार-बार ओटीपी डालने की जरूरत नहीं होगी।
एक ही ऐप में कई बैंक अकाउंट जोड़ सकेंगे
अब आप एक ही UPI ऐप (जैसे Google Pay या PhonePe) में एक से ज़्यादा बैंक अकाउंट जोड़ सकते हैं। इससे जब जिस खाते से भेजना हो, वही चुन सकते हैं।

फेल पेमेंट का स्टेटस दिन में 3 बार ही देख पाएंगे
अगर कोई पेमेंट अटक जाए या फेल हो जाए, तो अब उसका स्टेटस आप एक दिन में सिर्फ 3 बार ही देख सकेंगे।
चित्र साभार: गूगल से


