रांची शहर के डाकघरों में पिछले 5 दिनों से कामकाज लगभग बंद है। वजह है—नया आईटी सिस्टम (सीवीसीटी 2.0) अपग्रेड करने की प्रक्रिया। इससे लेन-देन और डाक से जुड़ी ज्यादातर सेवाएं रुक गई हैं।

19 जुलाई से यह दिक्कत शुरू हुई और अब तक समाधान नहीं निकल पाया है। सबसे ज्यादा परेशानी उन लोगों को हो रही है जो राखी भेजना चाहते थे। भाई-बहन के इस खास त्योहार से पहले बहनें राखी भेजना चाह रही थीं, लेकिन डाकघर बंद होने से वे परेशान हैं।
लोगों को हो रही कई परेशानिया जो लोग डाकघर रोज़ाना के कामों जैसे स्पीड पोस्ट, रजिस्ट्री, मनी ऑर्डर या पासबुक अपडेट कराने आते थे, उन्हें हर दिन खाली हाथ लौटना पड़ रहा है।
स्टाफ भी असहायडाक विभाग के कर्मचारियों का कहना है कि वे खुद भी कुछ नहीं कर पा रहे हैं क्योंकि सॉफ्टवेयर ही काम नहीं कर रहा।

डाक विभाग का जवाबडाक विभाग ने कहा है कि नया सिस्टम लागू करने में कुछ तकनीकी समस्याएं आ गई हैं, जिन्हें दूर करने की कोशिश की जा रही है। लेकिन कब तक सेवा बहाल होगी, इसकी कोई तय तारीख नहीं दी गई है।
चित्र साभार: गूगल से लिए


