नई दिल्ली
देश के सेवा क्षेत्र की ग्रोथ जुलाई महीने में काफी तेज रही। यह पिछले 11 महीनों का सबसे ऊंचा स्तर है। इसकी सबसे बड़ी वजह नए एक्सपोर्ट ऑर्डर मिलना और बाजार में मांग बढ़ना है।
एसएंडपी ग्लोबल की रिपोर्ट के अनुसार, जुलाई में सर्विस सेक्टर का पीएमआई 60.4 पर पहुंच गया, जबकि जून में यह 58.3 था। यह दिखाता है कि कंपनियों को ज्यादा काम मिल रहा है और बिजनेस तेजी से बढ़ रहा है।
कीमतों में बढ़ोतरीकच्चे और तैयार माल की कीमतों में तेजी आई है। इसके कारण कंपनियों ने अपने ग्राहकों से ज्यादा दाम लेना शुरू कर दिया है।

महंगाई में थोड़ी राहतखुदरा महंगाई दर 4 प्रतिशत से नीचे बनी हुई है। जून में यह 3.18 प्रतिशत रही, जो रिजर्व बैंक की तय सीमा के अंदर है।
कामकाज में बढ़ोतरी
जुलाई में कंपनियों का उत्पादन और सर्विस देने की रफ्तार भी बढ़ी है। 400 से ज्यादा कंपनियों के आंकड़े बताते हैं कि आउटपुट का स्तर रिकॉर्ड पर पहुंच गया है।
चित्र साभार: गूगल से


