मुंबई – सोमवार को भारतीय शेयर बाजार में जोरदार तेजी देखने को मिली। इसका कारण विदेशी निवेशकों की बड़ी खरीदारी और तेल, ऑटो व बैंक सेक्टर के शेयरों में मजबूती रही। सेंसेक्स 746.29 अंक बढ़कर 80,604.08 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 778 अंक तक चढ़ गया था।
निफ्टी में भी अच्छी तेजी रही और यह 221.75 अंक ऊपर जाकर 24,585.05 पर बंद हुआ। सेंसेक्स की 30 में से 26 कंपनियों के शेयर हरे निशान पर बंद हुए।

इस तेजी से निवेशकों की पूंजी में लगभग 3.5 लाख करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई और बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का कुल मार्केट कैप 444.13 लाख करोड़ रुपये पहुंच गया।
बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने शुक्रवार को 1,932.81 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे थे। बीएसई के मिडकैप इंडेक्स में 0.79% और स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.35% की बढ़त दर्ज की गई। सेक्टोरल इंडेक्स में भी तेजी रही, जिसमें रियल्टी सेक्टर सबसे आगे रहा और 1.86% चढ़ा।

चित्र साभार: गूगल से


