नई दिल्ली: सरकार ने कुछ स्टील (इस्पात) उत्पादों के आयात पर सुरक्षा शुल्क लगाने की सिफारिश की है। यह कदम इसलिए उठाया गया है ताकि विदेश से ज्यादा मात्रा में आने वाले स्टील से भारतीय कंपनियों को नुकसान न हो।

भारतीय इस्पात संघ की शिकायत के बाद जांच की गई थी। जांच में पाया गया कि बाहर से बड़ी मात्रा में स्टील आ रहा है और इसकी वजह से घरेलू उद्योगों को दिक्कत हो रही है। इसी कारण पहले अप्रैल में ही 200 दिनों के लिए 12% का अस्थायी शुल्क लगाया गया था।
डीजीटीआर ने अब तीन साल के लिए सुरक्षा शुल्क लगाने की बात कही है।
पहले साल 12%
दूसरे साल 11.5%
तीसरे साल 11%
इससे भारत की स्टील कंपनियों को राहत मिलने की उम्मीद है और विदेशी आयात पर कुछ हद तक रोक लगेगी।

चित्र साभार: गूगल से


