हाल ही में बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान ने एक नई कार खरीदी है. यह कार बुलेटप्रूफ है. ऐसे में कहा जा सकता है कि सलमान खान ने यह कार अपनी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए खरीदी है. यह कार Mercedes-Maybach GLS 600 SUV है, जिसे सलमान ने खरीदा है. ऐसे में इस कार की कीमत और फीचर्स के बारे में जानना काफी दिलचस्प होगा.
जिस कंपनी बुलेटप्रूफ कार सलमान खान ने खरीदी है वह मर्सिडीज बेंज-मेबैक GLS 600 SUV (Mercedes Benz Maybach GLS 600) है। इस कार की कीमत 3.5 करोड़ से लेकर 4 करोड़ के बीच है, जो काफी ज्यादा है। खबर ये भी आ रही हैं कि सलमान पहले ऐसे भारतीय हैं, जिन्होंने इस मॉडल की पहली बुलेटप्रूफ कार को खरीदी है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की जा सकती है।

Mercedes-Maybach GLS 600 SUV की कीमत
सबसे पहले बात कर लेते हैं Mercedes-Maybach GLS 600 की कीमत के बारे में तो इस एसयूवी की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 3.39 करोड़ रुपये है. वहीं अलग अलग वेरिएंट और कलर के हिसाब से कीमतें बढ़ सकती हैं.


