रांची के लोगों के लिए बड़ी खबर है। अब इलाज के लिए दिल्ली या दूसरे शहरों में नहीं जाना पड़ेगा, क्योंकि रांची में ही एक नया 2600 बेड वाला अस्पताल बनने जा रहा है। इसका नाम होगा रिम्स-2।
इस अस्पताल में एक साथ 2600 मरीजों को भर्ती करने की सुविधा रहेगी। यानी यहां बहुत सारे मरीजों का इलाज एक ही जगह पर हो सकेगा। यह अस्पताल रिम्स की तरह होगा, लेकिन और भी ज्यादा नई सुविधाओं और मशीनों से लैस रहेगा।

यहाँ दिल, दिमाग, कैंसर और दूसरी गंभीर बीमारियों का इलाज होगा। सरकार ने इसके निर्माण का फैसला लिया है और जल्द ही काम शुरू होने वाला है।
क्या-क्या रहेगा खास:
2600 बेड की सुविधा यानी 2600 मरीज एक साथ भर्ती हो सकेंगे
आधुनिक मशीनें और हाईटेक इलाज
रांची के लोगों को अब बड़े शहरों में जाने की जरूरत नहीं


