भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने पूरे देश में 5,583 खाली पदों के लिए जूनियर असोसिएट (ग्राहक सेवा और सहायता) की भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है।
आवेदन की तारीख
ऑनलाइन आवेदन 6 अगस्त से शुरू हो गए हैं और इसकी आखिरी तारीख 26 अगस्त 2025 है।
पद का विवरण
पद का नाम: जूनियर असोसिएट
काम: ग्राहकों से जुड़े सेवा और सहायता से जुड़े कार्य
भर्ती का उद्देश्य

SBI देशभर में अपनी बैंकिंग सेवा और प्रोसेस को बेहतर बनाना चाहता है। इसीलिए यह नई भर्ती की जा रही है। यह प्रक्रिया हाल ही में हुई 505 प्रोबेशनरी ऑफिसर्स और 13,455 जूनियर असोसिएट्स की भर्ती के बाद हो रही है।
नौकरी कहां मिलेगी
इन पदों पर नियुक्ति देश की अलग-अलग शाखाओं और ऑफिसों में की जाएगी। इससे उम्मीदवारों को एक मजबूत और आगे बढ़ते बैंक के साथ अपना करियर शुरू करने का अच्छा मौका मिलेगा।
चित्र साभार: गूगल से


