रांची के रिम्स अस्पताल में डॉक्टरों की कमी को दूर करने के लिए फिर से भर्ती की प्रक्रिया शुरू की गई है। इस बार 173 सीनियर रेजिडेंट पदों पर तीन साल के लिए कॉन्ट्रैक्ट पर नियुक्ति की जाएगी। इंटरव्यू 4 अगस्त से 8 अगस्त तक लिए जाएंगे।
इस भर्ती में कुल 49 विभागों में पद खाली हैं। सबसे ज्यादा सीटें मेडिसिन विभाग में हैं। सभी इंटरव्यू सुबह 9:30 बजे से शुरू होंगे और उम्मीदवारों को 11 बजे तक पहुंचना अनिवार्य होगा।

रिम्स प्रशासन के मुताबिक, यह प्रक्रिया पहले की तुलना में तेज की गई है। पहले भर्ती प्रक्रिया में 89 दिन लगते थे, लेकिन इस बार इसे जल्दी पूरा किया जा रहा है। इन पदों के लिए अधिकतम उम्र सीमा 45 साल रखी गई है। आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार छूट मिलेगी।
इंटरव्यू शेड्यूल
4 अगस्त – मेडिसिन, जनरल मेडिसिन, कार्डियोलॉजी, न्यूरोलॉजी, साइकेट्री, गैस्ट्रोएंटरोलॉजी, पल्मोनरी मेडिसिन, स्किन विभाग
5 अगस्त – जनरल सर्जरी, न्यूरो सर्जरी, ऑर्थोपेडिक, यूरोलॉजी, प्लास्टिक सर्जरी, सीटीवीएस, ईएनटी, डेंटल
6 अगस्त – रेडियोलॉजी, पैथोलॉजी, माइक्रोबायोलॉजी, बायोकैमिस्ट्री, फॉरेंसिक, एनेस्थीसिया

7 अगस्त – बाल रोग, स्त्री रोग, नेत्र रोग, फिजियोलॉजी, एनाटॉमी, कम्युनिटी मेडिसिन, पीएमआर
8 अगस्त – ट्रॉमा सेंटर, ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन, बर्न यूनिट और सुपर स्पेशलिटी विभाग
चित्र साभार: गूगल से

