रांची – झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन जी के निधन के बाद राज्यभर में शोक मनाया जा रहा है। इसी कारण रांची विश्वविद्यालय और उससे जुड़े सभी कॉलेजों, कार्यालयों और पीजी विभाग में आज, यानी 5 अगस्त को भी छुट्टी रहेगी। इससे पहले 4 अगस्त को भी छुट्टी घोषित की गई थी।
राज्य सरकार ने तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया है। इस दौरान राष्ट्रीय ध्वज भी आधा झुका रहेगा। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से छुट्टी की सूचना जारी कर दी गई है।

वहीं, राजधानी रांची के सभी प्राइवेट स्कूल भी आज बंद रहेंगे। स्कूल प्रबंधन ने अभिभावकों को इसकी जानकारी भेज दी है।
चित्र साभार: गूगल से


