बीमा करवाने वालों के लिए एक बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। सरकार अब स्वास्थ्य और जीवन बीमा प्रीमियम पर लगने वाला जीएसटी हटाने पर विचार कर रही है। इसके लिए प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है।

क्यों लिया गया यह कदम?
फिलहाल हेल्थ और लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी पर 18% तक जीएसटी देना पड़ता है।
लोगों की बढ़ती आर्थिक परेशानी और स्वास्थ्य सेवाओं की बढ़ती लागत को देखते हुए सरकार इसे खत्म करने की योजना बना रही है।
जीएसटी हटने से बीमा पॉलिसी का प्रीमियम काफी कम हो जाएगा और ज्यादा लोग बीमा से जुड़ पाएंगे।
लोगों को होगा सीधा फायदा
अगर जीएसटी हट जाता है, तो बीमा कंपनियों की पॉलिसी लेना पहले से आसान और सस्ता हो जाएगा।
स्वास्थ्य बीमा प्रीमियम कम हो जाएगा।
जीवन बीमा करवाने पर जेब पर ज्यादा बोझ नहीं पड़ेगा।
लोगों को सुरक्षा का कवच मिल सकेगा और देश में इंश्योरेंस की पहुँच और बढ़ जाएगी।

बीमा कंपनियों पर असर
जीएसटी हटने की खबर से बीमा कंपनियों के शेयरों में तेजी देखी गई है। इससे उम्मीद है कि आने वाले समय में इंश्योरेंस सेक्टर और मजबूत होगा।
चित्र


