स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कई अहम बातें कहीं और मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जल्द ही जीएसटी (GST) सिस्टम में बड़े सुधार देखने को मिल सकते हैं।

क्या बदल सकता है जीएसटी में?
रिपोर्ट्स का दावा है कि अक्टूबर से जीएसटी के नए नियम लागू हो सकते हैं। अगर ऐसा होता है तो रोजमर्रा में इस्तेमाल होने वाली कई चीजें सस्ती हो जाएंगी। माना जा रहा है कि कई प्रोडक्ट्स पर टैक्स 10% तक घट सकता है। हालांकि सरकार ने अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
फिलहाल जीएसटी टैक्स स्लैब
5% टैक्स – रोजमर्रा की चीजें
12% टैक्स – स्टैंडर्ड प्रोडक्ट्स
18% टैक्स – इलेक्ट्रॉनिक्स
28% टैक्स – लग्जरी आइटम
नए सुधार के बाद बदलाव
12% टैक्स वाले ज्यादातर (लगभग 99%) प्रोडक्ट 5% टैक्स कैटेगरी में आ जाएंगे।
28% वाले प्रोडक्ट्स को 18% टैक्स स्लैब में लाया जाएगा।
लग्जरी और हानिकारक चीजों पर टैक्स बढ़ाकर 40% तक किया जा सकता है।
पेट्रोलियम, सोना और हीरों पर पुराने टैक्स ही लागू रहेंगे।
आम जनता को क्या फायदा होगा?

अगर ये बदलाव लागू हो जाते हैं तो कई सामान और सेवाएं पहले से सस्ती मिलेंगी। इससे लोगों की जेब पर बोझ कम होगा और पर्चेजिंग पावर यानी खरीदने की क्षमता बढ़ जाएगी।
चित्र साभार: गूगल से


