PM Kisan Yojana 20th Installment Update:
अगर आप पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थी हैं और अगली किस्त का इंतजार कर रहे हैं, तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 20वीं किस्त जुलाई के तीसरे सप्ताह, यानी संभावित तौर पर 18 जुलाई 2025 को किसानों के खातों में ट्रांसफर की जा सकती है। हालांकि, केंद्र सरकार की ओर से अभी तक इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
गौरतलब है कि पिछली यानी 19वीं किस्त फरवरी 2025 में जारी की गई थी। योजना के तहत हर पात्र किसान परिवार को सालाना ₹6,000 की आर्थिक मदद तीन किस्तों में मिलती है।
इन जरूरी काम जल्द निपटा लें वरना फंस सकती है किस्त
ई- केवाईसी कराना अनिवार्य है
बैंक खाते की जानकारी सही होनी चाहिए
आधार नंबर और नाम में कोई त्रुटि नहीं होनी चाहिए
लाभार्थी सूची में अपना नाम जांचें

ऐसे जांचें कि आपका नाम लाभार्थियों की सूची में है या नहीं
- आधिकारिक पोर्टल http:/pmkisan .gov.in पर जाएं
- “किसान कार्नर” सेक्शन में जाएं
- “लाभार्थी सूची” पर किल्क करें
- “रिपोर्ट प्राप्त करें पर क्लिक करें
- अब आप अपने गांव की पूरी सूची देख सकते हैं
स्वयं रजिस्टर्ड किसानों के लिए स्टेटस जांचने की प्रक्रिया
अगर आपने खुद या CSC के माध्यम से पंजीकरण कराया है तो अपनी एप्लिकेशन की स्थिति ऐसे जांचें:
1. पोर्टल pmkisan.gov.in खोलें
2. “सेल्फ-रजिस्टर्ड/CSC किसान की स्थिति” पर क्लिक करें
3. आधार नंबर और कैप्चा दर्ज करें
4. सबमिट करते ही स्थिति सामने आ जाएगी
ई-केवाईसी कैसे करें – तीन विकल्प
किस्त मिलने से पहले ई-केवाईसी अनिवार्य रूप से पूरी होनी चाहिए। इसके लिए आप इन तीन तरीकों में से किसी एक का इस्तेमाल कर सकते हैं:
1. OTP आधारित ई-केवाईसी:अगर आपका आधार मोबाइल नंबर से लिंक है, तो पोर्टल पर जाकर OTP के माध्यम से प्रक्रिया पूरी करें
2. बायोमेट्रिक ई-केवाईसी:नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) पर जाकर फिंगरप्रिंट स्कैन कराएं।
3. फेस ऑथेंटिकेशन:वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांग किसानों के लिए CSC पर फेस पहचान से ई-केवाईसी की सुविधा उपलब्ध है।
समस्या होने पर कहां करें संपर्क
अगर किस्त नहीं आई है या कोई जानकारी गलत है, तो निम्नलिखित विकल्पों से मदद ले सकते हैं:
अपने ग्राम सेवक या कृषि विभाग के कार्यालय से संपर्क करें
CSC सेंटर पर जाकर विवरण सत्यापित करें
हेल्पलाइन नंबर 155261 या 011-24300606 पर कॉल करें
अगर आप पीएम किसान योजना के लाभार्थी हैं, तो यह सही समय है अपनी जानकारियों की जांच करने का। समय रहते जरूरी प्रक्रिया पूरी कर लेने से आपको किसी किस्त में देरी या भुगतान फेल होने जैसी समस्याएं नहीं आएंगी। जैसे ही सरकार की ओर से 20वीं किस्त की आधिकारिक तिथि घोषित होगी, हम आपको सबसे पहले सूचित करेंगे।


