जल्द ही पेट्रोल पंप खोलना पहले से आसान हो सकता है। सरकार चाहती है कि ज्यादा लोग इस बिज़नेस में आएं और देश में ईंधन की सुविधा बढ़े। इसके लिए पुराने नियमों में बदलाव की तैयारी चल रही है।

फिलहाल देश में करीब 97,800 पेट्रोल पंप हैं। इनमें इंडियन ऑयल के सबसे ज्यादा 40,000 से ज्यादा पंप हैं। अभी पंप खोलने के लिए काफी सख्त नियम हैं, जैसे बड़ी रकम की जरूरत और वैकल्पिक ईंधन की सुविधा देना जरूरी।
पेट्रोलियम मंत्रालय ने एक समिति बनाई है, जो 14 दिनों में नए सुझाव देगी। उम्मीद है कि पंप खोलने के लिए जरूरी शर्तें आसान होंगी, ताकि छोटे निवेशक भी इसमें हाथ आजमा सकें।

सरकार का मानना है कि नियम आसान होने से नए पंप खुलेंगे और गांव-कस्बों में भी पेट्रोल-डीजल आसानी से मिलेगा।
चित्र साभार: गूगल से


