टेक्नोलॉजी की दुनिया में बड़ा कदम उठाते हुए OpenAI ने ऐलान किया है कि वह इस साल के आखिर तक नई दिल्ली में अपना पहला ऑफिस शुरू करने जा रही है। यह कंपनी वही है जिसने दुनिया को ChatGPT जैसा AI चैटबॉट दिया है।
दिल्ली ऑफिस के लिए OpenAI ने लोकल टीम बनाने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है और हायरिंग चल रही है। इसके साथ ही कंपनी ने आकाश अय्यर को नया सोशल लीड नियुक्त किया है, जो भारत में कंपनी की ऑनलाइन मौजूदगी और कम्युनिटी को मजबूत बनाने का काम करेंगे।

भारत में ऑफिस खोलने का मतलब है कि आने वाले समय में यहां AI से जुड़े और भी नए अवसर और जॉब्स देखने को मिल सकते हैं। इससे भारतीय टेक सेक्टर को भी काफी फायदा मिलेगा।
चित्र साभार : गूगल से


