रांची:मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार, 6 अगस्त के बाद झारखंड के कई हिस्सों में तेज बारिश, बादल गरजने और तेज हवाएं चलने की संभावना है। कुछ जगहों पर हल्की फुहारें भी गिर सकती हैं।
हालांकि, 7 अगस्त को राज्य के पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम, देवघर, दुमका और जामताड़ा जैसे जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

वहीं 8 अगस्त को गोड्डा, साहिबगंज, पाकुड़, दुमका, देवघर, जामताड़ा, धनबाद, बोकारो, सरायकेला-खरसावां और पूर्वी सिंहभूम में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। इन जिलों के लिए भी येलो अलर्ट जारी किया गया है।
रांची में अब तक सामान्य से ज़्यादा बारिश
रांची में 1 जून से अब तक (65 दिनों में) 1010.7 मिमी बारिश हो चुकी है, जबकि इस मौसम में सामान्य तौर पर 579.3 मिमी बारिश होती है। यानी 74% ज्यादा बारिश रांची में हो चुकी है।
पूर्वी सिंहभूम की बात करें तो वहां अब तक 1216.1 मिमी बारिश हो चुकी है, जबकि सामान्य आंकड़ा 600.6 मिमी है। यानी यहां भी 102% अधिक बारिश रिकॉर्ड की गई है।

पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा बारिश भी पूर्वी सिंहभूम में हुई, जहां 42 मिमी बारिश दर्ज की गई। पूरे झारखंड में इस बार 1 जून से अब तक 810.1 मिमी बारिश हो चुकी है।
चित्र साभार गूगल से


