रांची: अब राजभवन के सामने धरना-प्रदर्शन नहीं होगा। हर दिन लगने वाले धरने से लोगों को ट्रैफिक में बहुत परेशानी होती थी। इसी को देखते हुए अफसरों ने नया जगह सुझाया है – मेन रोड पर सब्जी मंडी के पास।
अब तक जब भी राजभवन के सामने धरना होता था, तो कई बार पुलिस को रोड बंद करनी पड़ती थी। इससे ऑफिस जाने वाले लोग, स्कूल के बच्चे और एंबुलेंस तक फंस जाते थे। कई बार 4 से 5 घंटे तक रास्ता जाम रहता था।
प्रशासन का कहना है कि नया धरना स्थल स्टेशन से लगभग 4 किलोमीटर दूर होगा और वहां ज्यादा खुली जगह है। इससे कोई रास्ता बंद नहीं होगा और लोगों को राहत मिलेगी।

नगर निगम और प्रशासन मिलकर जल्दी ही इस पर फैसला लेंगे।


