समय की बचत | कोई लाइन नहीं | कोई भागदौड़ नहीं
रांची नगर निगम ने अपनी नागरिक सेवाओं को पूरी तरह डिजिटल बना दिया है। अब आपको जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, विवाह रजिस्ट्रेशन, व्यापार लाइसेंस, संपत्ति कर भुगतान जैसी 10 से ज्यादा सेवाओं के लिए ऑफिस नहीं जाना पड़ेगा। सारी सुविधाएं आपके मोबाइल फोन या WhatsApp पर ही मिलेंगी।
आरामदायक पोर्टल लिंक’ की शुरुआत
अब रांची नगर निगम की वेबसाइट और WhatsApp नंबर के जरिए आप ये सेवाएं घर बैठे पा सकते हैं। शिकायत दर्ज करने से लेकर, लाइसेंस बनाने और टैक्स भरने तक—सबकुछ ऑनलाइन होगा।
डिजिटल सेवाएं कौन-कौन सी मिलेंगी?
1. जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र आवेदन
2. विवाह रजिस्ट्रेशन (हर साल लगभग 1500 आवेदन होते हैं)
3. व्यापारिक लाइसेंस बनवाना या नवीनीकरण
4. पानी का कनेक्शन और बिल भुगतान
5. प्रॉपर्टी टैक्स और होल्डिंग नंबर से जुड़ी सेवाएं
6. ऑनलाइन शिकायत दर्ज करना
7. बिल्डिंग प्लान पास कराना
8. सेप्टिक टैंक और वेस्ट मैनेजमेंट संबंधित आवेदन
9. व्यापारियों को ट्रैक लाइसेंस व्हाट्सएप के माध्यम से
10. प्रमाण पत्र और शुल्क भुगतान की डिजिटल रसीदें
24×7 कॉल सेंटर की सुविधा

किसी भी तरह की शिकायत या सहायता के लिए नगर निगम का हेल्पलाइन नंबर 24 घंटे चालू है।हेल्पलाइन: 1800-3456-531व्हाट्सएप: 89866-27070
व्यापारियों के लिए सुविधा
अब व्यापार से जुड़े लोग भी व्हाट्सएप के जरिए अपना ट्रेड लाइसेंस बनवा सकते हैं। पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन और पारदर्शी है।

