रेलवे ने तत्काल टिकट बुकिंग के नियमों में बड़ा बदलाव किया है। 15 जुलाई 2025 से ऑनलाइन और काउंटर से तत्काल टिकट बुक करने के लिए आधार वेरिफिकेशन जरूरी होगा। अब आम यात्रियों को एजेंटों की धांधली से राहत मिलने की उम्मीद है।
क्या है नया नियम?
IRCTC की वेबसाइट या ऐप से तत्काल टिकट बुक करने पर अब आधार नंबर डालना होगा और रजिस्टर्ड मोबाइल पर OTP आएगा, जिसे वेरिफाई करने के बाद ही टिकट बुक हो पाएगा। यह नियम पूरे भारत में लागू होगा।
आम यात्री को राहत, एजेंट 30 मिनट तक बाहर
AC तत्काल टिकट बुकिंग सुबह 10 बजे से होती है।नॉन-AC टिकट 11 बजे से शुरू होती है।
पहले 30 मिनट तक कोई भी एजेंट टिकट बुक नहीं कर पाएगा।इससे आम लोगों को टिकट मिलने का बेहतर मौका मिलेगा।
आधार न हो तो टिकट नहीं!
यदि आपके पास आधार कार्ड नहीं है या आपका मोबाइल नंबर आधार से लिंक नहीं है, तो आप तत्काल टिकट बुक नहीं कर पाएंगे। इस व्यवस्था का उद्देश्य फर्जी बुकिंग और दलाली पर लगाम लगाना है।
काउंटर से टिकट बुक करने पर क्या होगा?
स्टेशन से भी टिकट बुक करते समय आधार नंबर देना होगा। रेलवे कर्मचारी OTP वेरिफिकेशन के बाद ही टिकट जारी करेगा। चाहे आप खुद के लिए टिकट ले रहे हों या किसी और के लिए – दोनों मामलों में आधार और OTP जरूरी होगा।
क्या सामान्य टिकट पर भी लागू है यह नियम?
नहीं। ये नियम सिर्फ तत्काल टिकट बुकिंग के लिए हैं। सामान्य रिजर्वेशन या वेटिंग टिकट बुक करने के लिए आधार जरूरी नहीं है।
IRCTC अकाउंट में आधार कैसे जोड़ें?

1. IRCTC की वेबसाइट पर लॉगिन करें।
2. “My Profile” > “Link Your Aadhaar” सेक्शन पर जाएं।
3. आधार नंबर डालें और OTP से वेरिफाई करें।
अगर OTP न आए या कोई दिक्कत हो तो?
IRCTC हेल्पलाइन: 139
UIDAI आधार हेल्पलाइन: 1947
या नजदीकी रेलवे स्टेशन के टिकट काउंटर पर संपर्क करें।
रेलवे की इस नई व्यवस्था से टिकट बुकिंग में पारदर्शिता आएगी और आम यात्रियों को राहत मिलेगी। अगर आप तत्काल टिकट लेने की सोच रहे हैं, तो आज ही अपना आधार IRCTC अकाउंट से लिंक करें और मोबाइल नंबर अपडेट कर लें।


