Close Menu
the buzz storythe buzz story
    Facebook X (Twitter) Instagram
    the buzz storythe buzz story
    • Technology
    • Tech Gadgets
    • Economy
    • Markets
    • Finance
    • Healthcare
    Tuesday, March 24 Login
    • Home
    • Business News
      • Corporate News
      • Economy
      • Industries
      • International Business & Trade
      • Regulation & Policy
      • Small Business & Entrepreneurship
      • Workplace & Careers
    • Markets
    • Consumer News
      • Consumer Rights & Advocacy
        • Consumer Protection Laws
        • Fraud Alerts
      • Housing & Real Estate
      • Lifestyle Spending Trends
      • Personal Finance
        • Budgeting
        • Credit Scores
        • Debt
        • Investing for Individuals
      • Product Reviews & Comparisons
        • Appliances
        • Cars
    • Opinion & Analysis
    the buzz storythe buzz story
    Home » अब रिटायरमेंट से पहले भी निकाल सकेंगे पूरा PF! सरकार ला सकती है नया नियम
    Corporate News

    अब रिटायरमेंट से पहले भी निकाल सकेंगे पूरा PF! सरकार ला सकती है नया नियम

    DeskBy DeskJuly 16, 2025No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Telegram
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn

    जल्द ही नौकरीपेशा लोगों को अपना पूरा PF पैसा रिटायरमेंट से पहले निकालने की छूट मिल सकती है। सरकार PF निकासी के नियमों में बड़ा बदलाव करने की योजना बना रही है।

    हर 10 साल में मिल सकती है बड़ी रकम निकालने की छूट

    नए प्रस्ताव के तहत कर्मचारी हर 10 साल में एक बार अपने पीएफ फंड का बड़ा हिस्सा निकाल सकेंगे। यह हिस्सा करीब 60% या उससे ज्यादा हो सकता है। इससे लोग जरूरी मौकों पर जैसे घर खरीदना, बच्चों की पढ़ाई या मेडिकल खर्च के लिए PF का इस्तेमाल कर सकेंगे — वो भी रिटायरमेंट से पहले।

    अभी क्या है नियम?

    फिलहाल PF की पूरी राशि केवल दो ही हालात में निकाली जा सकती है:

    जब कर्मचारी रिटायर हो जाए (58 साल की उम्र पर)या लगातार दो महीने तक बेरोजगार रहे

    हालांकि कुछ खास जरूरतों जैसे मेडिकल इमरजेंसी, घर खरीदना, शादी या पढ़ाई जैसे मामलों में आंशिक निकासी की छूट मिलती है।

    PF से जुड़े बदलाव – जानें नई सुविधाएं

    इमरजेंसी में 72 घंटे में मिल सकता है ₹5 लाख

    अब ज़रूरत के वक्त 72 घंटे के भीतर PF अकाउंट से ₹5 लाख तक निकासी संभव है। पहले यह सीमा ₹1 लाख थी। अब यह सीमा बढ़ा दी गई है ताकि इमरजेंसी में पैसों की दिक्कत न हो।

    PF निकासी होगी और आसान – बिना अफसरों के

    अब PF का पैसा निकालने के लिए अधिकारियों की मंजूरी का इंतज़ार नहीं करना पड़ेगा। अगर आपका UAN आधार, पैन और बैंक खाते से लिंक है और KYC अपडेट है, तो सिस्टम खुद-ब-खुद क्लेम प्रोसेस कर देगा। इस ऑटो सेटलमेंट सिस्टम से 3-4 दिन में पैसा मिल सकता है।

    मैनुअल प्रोसेस में लगते हैं 15-30 दिन

    जहां सिस्टम क्लेम जल्दी प्रोसेस करता है, वहीं मैनुअल प्रोसेस में 15 से 30 दिन का समय लग सकता है। इसमें EPFO कर्मचारी डॉक्युमेंट्स की जांच करते हैं। कोई गलती या दस्तावेज़ की कमी होने पर क्लेम में देरी हो सकती है।

    जल्द ही ATM और UPI से भी निकाल सकेंगे PF

    अब PF पैसा निकालने का तरीका और भी आसान होने जा रहा है। एक नई सुविधा के तहत कर्मचारी अपने PF अकाउंट से ATM कार्ड या UPI की मदद से सीधे पैसा निकाल सकेंगे। इसके लिए PF अकाउंट को UPI से लिंक करना होगा।

    नौकरी छूटने पर भी मिलती है निकासी की सुविधा

    अगर किसी कर्मचारी की नौकरी चली जाती है, तो वह एक महीने बाद PF का 75% हिस्सा निकाल सकता है। बाकी 25% पैसा दो महीने बाद निकाला जा सकता है। इससे बेरोजगारी की स्थिति में आर्थिक मदद मिलती है।

    अगर ये नए नियम लागू होते हैं, तो नौकरीपेशा लोगों के लिए PF अब सिर्फ रिटायरमेंट फंड न रहकर एक बहुउपयोगी वित्तीय साधन बन जाएगा। यह कदम लोगों को ज़रूरत के समय में राहत देने और वित्तीय आज़ादी बढ़ाने की दिशा में बेहद कारगर हो सकता है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn
    Desk
    • Website

    Related Posts

    जीएसटी काउंसिल की बड़ी बैठक: कई जरूरी सामान पर जीएसटी खत्म हो सकता है

    August 29, 2025

    चीन ने घटाया स्टील प्रोडक्शन, भारतीय कंपनियों को मिलेगा फायदा

    August 29, 2025

    UIDAI ने 188 जिलों में नए आधार सेवा केंद्र खोलने का कॉन्ट्रैक्ट दिया

    August 29, 2025

    नगर निगम कर्मियों की हड़ताल, कामकाज ठप – दो हजार लोग बैरंग लौटे

    August 27, 2025

    रोज खाते हैं टमाटर, लेकिन जानते हैं देश में कहां होता है सबसे ज्यादा उत्पादन?

    August 25, 2025

    Bank Holiday Today: क्या आज 25 अगस्त को बैंक बंद हैं?

    August 25, 2025
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Don't Miss
    Corporate News

    जीएसटी काउंसिल की बड़ी बैठक: कई जरूरी सामान पर जीएसटी खत्म हो सकता है

    August 29, 2025

    3 से 4 सितंबर के बीच जीएसटी काउंसिल की बैठक होने वाली है। इस बैठक…

    चीन ने घटाया स्टील प्रोडक्शन, भारतीय कंपनियों को मिलेगा फायदा

    August 29, 2025

    UIDAI ने 188 जिलों में नए आधार सेवा केंद्र खोलने का कॉन्ट्रैक्ट दिया

    August 29, 2025

    नगर निगम कर्मियों की हड़ताल, कामकाज ठप – दो हजार लोग बैरंग लौटे

    August 27, 2025
    Our Picks
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Demo

    Subscribe to Updates

    About Us
    About Us

    We’re a digital media channel built for the world of curious consumers, that moves fast but still craves clarity, honesty, and human connection

    Our Picks
    New Comments
      the buzz story
      Facebook Instagram YouTube
      • About Us
      • Contact us
      • Career
      • Advertise
      • Privacy Policy
      • Terms of Service
      © 2026 The Buzz Story. Designed by Crework Tech.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Sign In or Register

      Welcome Back!

      Login to your account below.

      Lost password?