RBI ने चालू वित्त वर्ष के लिए खुदरा महंगाई (मुद्रास्फीति) का अनुमान घटा दिया है। अब इसका अनुमान 3.1% लगाया गया है, जबकि जून में यही आंकड़ा 3.7% बताया गया था।
हालांकि, विशेषज्ञों का मानना है कि साल के अंत तक महंगाई में फिर से हल्का इज़ाफा हो सकता है। RBI गवर्नर का कहना है कि वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही और उसके बाद महंगाई की दर 4% से ऊपर जा सकती है। इसकी वजह है बीते साल के मुकाबले अब के हालात का अंतर, यानी तुलनात्मक आधार का प्रभाव।

चित्र साभार: गूगल से


