बिहार सरकार ने राज्य में उद्योग बढ़ाने के लिए बड़ा फैसला लिया है। अब सीवान, बेगूसराय, पटना, वैशाली और मुजफ्फरपुर में नए इंडस्ट्रियल एरिया बनाए जाएंगे। इसके लिए लगभग 2,628 एकड़ जमीन ली जाएगी और करीब 814 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
सरकार का कहना है कि इन हब्स के बनने से कंपनियों को बेहतर जगह और सुविधाएं मिलेंगी, जिससे राज्य में फैक्ट्रियां और बिजनेस बढ़ेंगे। इसका फायदा युवाओं को भी मिलेगा, क्योंकि नए रोजगार के मौके तैयार होंगे।

बेगूसराय में 500 एकड़ जमीन के लिए 219 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
सीवान में 167.34 एकड़ के लिए 113.92 करोड़ रुपये का बजट है।
मुजफ्फरपुर में 991 एकड़ जमीन पर 351.59 करोड़ रुपये लगेंगे।
पटना में 88.09 एकड़ के लिए 50.12 करोड़ और
वैशाली में 130 एकड़ के लिए 78.21 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

इन प्रोजेक्ट्स के पूरे होने के बाद बिहार में उद्योग-धंधों के लिए बेहतर माहौल बनेगा और अर्थव्यवस्था मजबूत होगी।
चित्र साभार: गूगल से


