देश की जानी-मानी कार कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया ने चालू वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में 3,792 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया है। पिछले साल इसी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 3,760 करोड़ रुपये था। यानी इस साल थोड़ी बढ़त देखने को मिली है।
कंपनी की कुल आमदनी बढ़कर 40,493 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले साल इसी समय 36,840 करोड़ रुपये थी। पहली तिमाही में मारुति ने कुल 5,27,861 गाड़ियां बेचीं। इनमें से 4,30,889 गाड़ियां देश में बिकीं और बाकी 96,972 गाड़ियों का एक्सपोर्ट हुआ।

कुल मिलाकर, कंपनी की बिक्री भी बढ़ी और मुनाफा भी हल्का बढ़ा है।
कोल इंडिया को इस तिमाही में नुकसान झेलना पड़ा है। कंपनी का शुद्ध मुनाफा 20% घटकर 8,743 करोड़ रुपये पर आ गया, जबकि पिछले साल इसी तिमाही में 10,943 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था।
चित्र साभार: गूगल से


