अगर आप किसान हैं और खेती के लिए आर्थिक मदद की तलाश में हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने किसानों को खेती के लिए लोन देने के नियमों में बड़ा बदलाव किया है। खासतौर पर छोटे और सीमांत किसानों को अब लोन लेने में पहले से ज्यादा सहूलियत मिलेगी।
क्यों जरूरी था ये बदलाव?
देश के लाखों छोटे किसान ऐसे हैं जिनके पास खेती तो है, लेकिन उसमें निवेश करने के लिए पूंजी नहीं। ऐसे में कई बार उन्हें साहूकारों से ऊंचे ब्याज पर पैसे उधार लेने पड़ते हैं। RBI का नया फैसला इसी स्थिति को बदलने के लिए लाया गया है।नया नियम क्या कहता है?
नया नियम क्या कहता है?
RBI द्वारा 11 जुलाई 2025 से लागू किए गए नए दिशा-निर्देशों के तहत अब किसान खेती के लिए लोन लेने के दौरान अपने पास मौजूद सोना या चांदी को गिरवी रख सकते हैं।
यह लोन अधिकतम ₹2 लाख तक का हो सकता है।सबसे बड़ी बात ये है कि किसान की पूरी सहमति जरूरी होगी।
यह सुविधा पूरी तरह स्वैच्छिक होगी यानी कोई किसान अगर चाहे तो ही सोना-चांदी गिरवी रखेगा।

क्या होगा किसानों को फायदा?
छोटे किसानों को आसानी से और जल्दी लोन मिलेगा।खेती के जरूरी खर्च जैसे बीज, खाद, सिंचाई, मजदूरी आदि समय पर पूरे किए जा सकेंगे।गिरवी के बदले लोन होने से ब्याज दर भी कम हो सकती है, जिससे किसानों की आर्थिक बोझ भी घटेगा।
बैंकों को क्या मिलेगा?
बैंकों को लोन देने में जोखिम कम होगा क्योंकि गिरवी के रूप में उनके पास सुरक्षित संपत्ति होगी।
इससे लोन रिकवरी की संभावना भी बेहतर होगी।


