आईवियर (चश्मा) बनाने वाली कंपनी लेंसकार्ट शेयर बाजार में आने की तैयारी कर रही है। इसके लिए कंपनी ने सेबी (SEBI) के पास जरूरी दस्तावेज जमा कर दिए हैं। इससे पहले कंपनी पब्लिक नहीं थी, लेकिन अब वह आम लोगों को भी अपना शेयर बेचने की तैयारी में है।
कितने शेयर बेचने हैं?
कंपनी इस IPO के ज़रिए कुल 13.22 करोड़ शेयर जारी करेगी। इसमें से कुछ नए शेयर होंगे और कुछ पुराने निवेशकों के शेयर जो वो बेचना चाहते हैं। कंपनी को इससे करीब ₹8,686 करोड़ मिलने की उम्मीद है।

पैसा कहां खर्च होगा?
लेंसकार्ट इस पैसे का इस्तेमाल इन कामों में करेगी:
अपने नए स्टोर खोलने में
ब्रांड को प्रचारित करने में
टेक्नोलॉजी पर खर्च करने में
कुछ और कंपनियों को खरीदने में
किराए पर दुकानें लेने में
ब्रांड की पहचान बढ़ाने में
कंपनी के बारे में
लेंसकार्ट की शुरुआत 2010 में ऑनलाइन बिज़नेस से हुई थी। फिर 2013 में कंपनी ने अपना पहला रिटेल स्टोर खोला। आज यह भारत की बड़ी आईवियर कंपनियों में से एक है। इसके CEO पीयूष बंसल हैं।
पिछली वैल्यू और प्लान

2024 में कंपनी की वैल्यू करीब ₹1,737 करोड़ थी और अब यह अपने बिजनेस को और बड़ा करना चाहती है। अभी कंपनी के दुनिया भर में 2,700 से ज्यादा स्टोर हैं। 2025 में कंपनी ने 105 नए डिजाइन लॉन्च किए और करोड़ों ग्राहक जोड़े।
चित्र साभार: गूगल से


