शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन भी गिरावट देखने को मिली। सोमवार को सेंसेक्स 572 अंक गिरकर बंद हुआ। पिछले तीन दिनों में सेंसेक्स कुल 1835 अंक लुढ़क गया है।
इस गिरावट की वजह से लोगों को करीब ₹12.47 लाख करोड़ का नुकसान हुआ है।

गिरावट की बड़ी वजहें ये रहीं:
भारत और अमेरिका के बीच व्यापार को लेकर चिंता
विदेशी निवेशकों ने बड़ी संख्या में शेयर बेचे
कंपनियों के नतीजे उम्मीद से कमजोर रहे
मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी गिरावट आई
क्या-क्या हुआ बाजार में:
सेंसेक्स 572 अंक गिरकर 80,819 पर बंद हुआ
निफ्टी भी 156 अंक टूटकर 24,502 पर आ गया
करीब 2,874 कंपनियों के शेयर गिरे
सिर्फ 1,264 कंपनियों के शेयर चढ़े
विदेशी निवेशकों का रुख:पिछले 4 दिन में विदेशी निवेशकों ने करीब ₹11,871 करोड़ के शेयर बेच दिए। इससे बाजार में और दबाव बढ़ गया।

कुल नुकसान कितना हुआ?तीन दिन में शेयर बाजार में लिस्टेड कंपनियों की वैल्यू ₹12.47 लाख करोड़ घट गई।
चित्र साभार: गूगल से


