सोमवार को शेयर बाजार में डिफेंस सेक्टर से जुड़ी कंपनियों के शेयरों ने निवेशकों को चौंका दिया। हाल ही में रिकॉर्ड बढ़त दर्ज करने वाले ये शेयर अचानक दबाव में आ गए और एक दिन में 8% तक गिर गए। बाजार के जानकार इसे मुनाफावसूली और वैश्विक हालात में नरमी से जोड़कर देख रहे हैं।
अन्य कंपनियों का हाल:
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL): 2.03% गिरा
गार्डन रीच शिपबिल्डर्स (GRSE): 2.15% नीचे
मझगांव डॉक, कोचीन शिपयार्ड, HAL: इन सभी में लगभग 1% की गिरावट देखने को मिली
हालांकि, बाजार की इस सुस्ती के बीच DCX सिस्टम्स ने 4% की छलांग लगाई और 297 रुपये के उच्चतम स्तर तक पहुंचा। यह उछाल कंपनी को नया औद्योगिक लाइसेंस मिलने की खबर के बाद आया।
क्यों आई डिफेंस शेयरों में गिरावट?डिफेंस स्टॉक्स की यह गिरावट सिर्फ घरेलू वजहों से नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम से भी जुड़ी है। इजरायल और गाजा के बीच तनाव में संभावित कमी की खबरें निवेशकों की धारणा को प्रभावित कर रही हैं। इजरायली पीएम नेतन्याहू और अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की हालिया बातचीत से संकेत मिल रहे हैं कि जल्द ही कोई युद्धविराम समझौता हो सकता है।



