कोटक महिंद्रा बैंक ने अप्रैल से जून 2025 के बीच कुल ₹16,917 करोड़ की कमाई की। इस कमाई में से बैंक ने ₹11,353 करोड़ रुपए कर्मचारियों की सैलरी, बिजली, डिपॉजिट जैसे खर्चों में लगा दिए।
इन सबके बाद बैंक को ₹3,282 करोड़ का मुनाफा हुआ। पिछले साल इसी समय बैंक को ₹6,250 करोड़ का मुनाफा हुआ था। इस बार मुनाफा 47% कम हो गया है।

शेयर का हाल क्या है?
बैंक ने अपने नतीजे शनिवार को जारी किए, जब शेयर बाजार बंद था। एक दिन पहले यानी शुक्रवार को बैंक का शेयर 0.98% गिरकर ₹2,121.20 पर बंद हुआ।
पिछले 1 महीने में शेयर 4% गिरा
6 महीने में 13% गिरा
1 साल में 17% का रिटर्न मिला
इस साल 1 जनवरी से अब तक 19% बढ़ा
बैंक का कुल मार्केट वैल्यू 4.22 लाख करोड़ रुपए है
बैंक को किसने शुरू किया?

उदय कोटक ने इस बैंक की शुरुआत 1985 में की थी। आज यह बैंक देश के बड़े बैंकों में गिना जाता है। इसका मुख्य ऑफिस मुंबई में है। अभी बैंक के CEO और MD अशोक वासवानी हैं।
चित्र साभार: गूगल से


