भारत अब धीरे-धीरे रेयर अर्थ एलिमेंट्स (दुर्लभ खनिज) के क्षेत्र में भी आगे बढ़ रहा है। ये वही खनिज हैं जो इलेक्ट्रॉनिक सामान और गाड़ियों के जरूरी पार्ट्स में काम आते हैं। अभी तक इन पर चीन का कब्जा था, लेकिन अब भारत इसमें बड़ी तरक्की कर रहा है।
जापान की एक बड़ी कंपनी प्रोटेरियल लिमिटेड भारत में रेयर अर्थ मैग्नेट बनाने की तैयारी में है। ये वही मैग्नेट हैं जो इलेक्ट्रिक गाड़ियों, मोबाइल, और दूसरी टेक्नोलॉजी में खूब इस्तेमाल होते हैं।

चीन ने हाल ही में इन जरूरी खनिजों के एक्सपोर्ट पर रोक लगाई थी, जिससे दुनिया की ऑटो और इलेक्ट्रॉनिक इंडस्ट्री को नुकसान हुआ। लेकिन अब भारत सरकार ने इस पर बड़ा कदम उठाया है। माइनिंग (खनन) और रिफाइनिंग (शुद्धिकरण) के लिए प्राइवेट कंपनियों को सब्सिडी दी जा रही है, ताकि देश में ही इनकी पैदावार हो सके।
जापान की दिलचस्पी और भारत सरकार की कोशिशें ये साफ दिखा रही हैं कि आने वाला समय भारत के लिए बड़ा मौका है। चीन की पकड़ अब कमजोर हो रही है और भारत खुद अपने पैरों पर खड़ा हो रहा है।

चित्र साभार: गूगल से


