जुलाई 2025 में खुदरा महंगाई दर घटकर 1.55% रह गई है, जो जून 2017 के बाद सबसे कम है। लगातार छठे महीने महंगाई में गिरावट देखी गई है। इसका कारण है सब्जियों, अनाज और कई जरूरी चीजों के दामों में कमी आना।
रिपोर्ट के मुताबिक, जून 2025 में महंगाई दर 2.10% थी, जो जुलाई में और घट गई। खाने-पीने की चीजों की महंगाई भी -1.76% पर आ गई है। सब्जियों के दाम जुलाई में करीब 19% तक सस्ते हुए। टमाटर, आलू, प्याज और हरी सब्जियों की कीमतों में बड़ी गिरावट आई है।

मुख्य आंकड़े:
जनवरी 2025 में महंगाई दर: 4.31%
जुलाई 2025 में महंगाई दर: 1.55%
सब्जियों की कीमत में गिरावट: -19%
अनाज, दूध और दालों की महंगाई भी घटी
सरकार और रिज़र्व बैंक के लिए यह अच्छी खबर है क्योंकि इससे आम लोगों पर महंगाई का बोझ कम होगा।
चित्र साभार: गूगल से


