तेल 30, घी 40 रुपये महंगा – आटे की कीमत में भी बढ़ोतरी
अब आम लोगों के लिए घर का बजट संभालना मुश्किल होता जा रहा है। रसोई का खर्चा फिर से बढ़ गया है। सरसों तेल, रिफाइंड, चावल, घी और आटे जैसे ज़रूरी सामान के दाम बढ़ गए हैं।

सरसों तेल अब ₹185 से बढ़कर ₹200 प्रति लीटर
रिफाइंड तेल ₹150 से बढ़कर ₹170 प्रति लीटर
घी ₹620 से बढ़कर ₹660 प्रति किलो
आटा भी महंगा हुआ है।
₹465 प्रति क्विंटल से बढ़कर अब ₹520-₹550 हो गया है।
क्यों बढ़े दाम?
इस बार धान और चावल का उत्पादन कम हुआ है। इसके अलावा इम्पोर्टेड तेलों की सप्लाई में दिक्कतें आई हैं। फूड इंडस्ट्री में इस्तेमाल होने वाले कुछ खास सामान जैसे कि पाम ऑयल, सोया और चावल की कीमत में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उछाल आया है।
कुछ राहत भी मिली
दालों के दाम में थोड़ी राहत मिली है –
अरहर दाल ₹125 से घटकर ₹110
चना ₹120 से घटकर ₹95
मसूर ₹110 से घटकर ₹95
इसके अलावा –
जीरा ₹3500 से घटकर ₹3000 प्रति किलो
सौंफ ₹170 से घटकर ₹140 प्रति किलो
गोल्डन घी ₹1400 से घटकर ₹960 प्रति किलो
नमक भी ₹1250 से घटकर ₹1100 प्रति किलो

महंगाई ने एक बार फिर आम आदमी की जेब पर बोझ बढ़ा दिया है। रोजमर्रा का खर्चा संभालना अब चुनौती बन गया है।
चित्र साभार : गूगल से


