भारत ने अब अमेरिका को स्मार्टफोन भेजने के मामले में चीन को पीछे छोड़ दिया है। पिछले कुछ समय से भारत में स्मार्टफोन का उत्पादन तेज़ी से बढ़ा है, जिससे एक्सपोर्ट भी तेज हुआ है।
तीन गुना बढ़ा ‘मेड इन इंडिया’ स्मार्टफोन का एक्सपोर्ट

चीन का एक्सपोर्ट घटा
जहां भारत का एक्सपोर्ट तेज़ी से बढ़ा, वहीं चीन का एक्सपोर्ट अमेरिका को 11% घटा है। पहले जहां चीन इस बाजार पर हावी था, अब उसकी हिस्सेदारी घट रही है और भारत की बढ़ रही है।
एप्पल का भारत में बढ़ता निवेश
एप्पल ने भी पिछले कुछ सालों में भारत में अपने प्रोडक्शन यूनिट्स और मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ाया है। कंपनी अब भारत में अपने खुद के रीटेल स्टोर्स खोल रही है।

सरकार की नीतियों का असर
भारत में सरकार की PLI (प्रोडक्शन लिंक्ड इंसेंटिव) योजना और मेक इन इंडिया जैसे अभियानों का असर दिख रहा है। विदेशी कंपनियां अब भारत को मैन्युफैक्चरिंग हब के रूप में देख रही हैं।
चित्र साभार: गूगल से


