स्वतंत्रता सिर्फ सोच या जीवनशैली में ही नहीं, बल्कि आर्थिक स्थिति में भी होनी चाहिए। महंगाई के दौर में अगर पैसों की सही प्लानिंग की जाए तो आप इमरजेंसी, रिटायरमेंट और मुश्किल समय में भी खुद पर भरोसा रख सकते हैं।
1. सैलरी का सही मैनेजमेंट
हर महीने मिलने वाली आय का बंटवारा समझदारी से करें। 50:30:20 का नियम अपनाएं —

50% ज़रूरी खर्चों के लिए
30% अपनी पसंद की चीज़ों पर
20% सेविंग और निवेश में
2. एक से ज्यादा इनकम सोर्स
सिर्फ नौकरी पर निर्भर रहना जोखिम भरा हो सकता है। निवेश, फ्रीलांसिंग या साइड बिज़नेस जैसे विकल्प अपनाकर दूसरी कमाई का रास्ता बनाएं।
3. लोन सोच-समझकर लें
कर्ज हमेशा अंतिम विकल्प होना चाहिए। ज़रूरी खर्च सेविंग से पूरे करने की कोशिश करें और अगर लोन लेना पड़े तो कम ब्याज वाली स्कीम चुनें।
4. क्रेडिट कार्ड का सीमित इस्तेमाल
क्रेडिट कार्ड लिमिट का केवल 30% हिस्सा ही खर्च करें। इससे ईएमआई का बोझ कम रहेगा और कर्ज में फंसने का खतरा नहीं होगा।
5. निवेश में संतुलन
अपने निवेश पोर्टफोलियो में सुरक्षित और जोखिम वाले दोनों तरह के विकल्प रखें।

सुरक्षित निवेश: बैंक एफडी, पोस्ट ऑफिस स्कीम
जोखिम वाले निवेश: म्यूचुअल फंड, शेयर मार्केट
चित्र साभार: गूगल से


